अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी संगठन की लखनऊ रेल रनिंग शाखा की समीक्षा बैठक मैं संगठन को सक्रिय एवं विस्तार देने के लिए रणनीति बनाई
अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग रेल कर्मचारी संगठन की लखनऊ मंडल की रनिंग शाखा (लखनऊ) की मासिक समीक्षा बैठक डीजल लोको शेड स्थित ब्रांच कार्यालय पर रनिंग शाखा के ब्रांच अधिकारी श्री रामविलास शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य एवं शाखा सचिव श्री अजीत कुमार के विशिष्ट आतिथ्य एवं शाखा अध्यक्ष श्री हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसमें अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी संगठन की रनिंग शाखा को मजबूत सक्रिय एवं विस्तार पर, संगठन के पदाधिकारियों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करने संचार के माध्यम से संगठन में लोगों को आपसी जुड़ाव को मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों से संपर्क करके संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों से उन्हें अवगत कराए जाने के लिए कार्य योजना बनाई गई। इस अवसर पर ब्रांच अधिकारी श्री रामविलास शर्मा जी द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी संगठन अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण पूर्ण कर चुका है इस वर्ष संगठन का रजत जयंती समारोह मनाने का जोनल स्तर से निर्णय लिया गया है उस कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफल बनाने के लिए अभी से सक्रिय भूमिका निभानी जरूरी इस कार्यक्रम के आयोजन की तारीख समय का निर्धारण जोनल संगठन द्वारा कार्यक्रम बनाकर सभी मंडलों एवं ब्रांच को अवगत कराया जाएगा । वही बैठक के विशिष्ट अतिथि श्री अजीत कुमार सिंह द्वारा लखनऊ रनिंग शाखा में रेल में नई भर्ती ने आए सक्रिय एवं प्रतिभा संपन्न युवाओं को महत्वपूर्ण स्थान देकर उनके जोश और संघर्ष को अन्य पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों के हित एवं हकों की लड़ाई को संघर्षमय तरीके से कलम से सड़क तक लड़ने में सहयोग लेंगे एवं उन्हें संगठन में योग्यता अनुसार महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देने की बात कही।
इस अवसर पर अंजनी कुमार मौर्या, ज्ञानेंद्र कुमार, रमेश चंद यादव, पंकज कुमार सिंह , गुलाब सिंह यादव, रविंद्र साहू सहित रेलवे रनिंग शाखाअन्य पिछड़ा वर्ग संगठन पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें