गुरुवार, 28 अगस्त 2025

AIOBCREA N.R कारखाना मंडल के तत्वाधान में बी.पी. मंडल जयंती एवं संगठन का 28वां स्थापना दिवस समारोह

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन
कारखाना मंडल के तत्वाधान में बी.पी. मंडल जयंती एवं 28वां स्थापना दिवस समारोह

लखनऊ, आलमबाग : ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे की आलमबाग शाखा के सभाकक्ष में मान्यवर बी.पी. मंडल जी की जयंती एवं संगठन का 28वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।

समारोह का शुभारंभ संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री के.एस. कुशवाहा जी द्वारा

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं पिछड़ों के मसीहा श्री बी.पी. मंडल जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके उपरांत

कारखाना मंडल के मंत्री श्री जी.एस. यादव जी ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक के संघर्षों, उपलब्धियों एवं संगठन की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ओबीसी कर्मचारियों ने हमेशा एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं सम्मान के लिए आवाज़ उठाई है।

समारोह में

महिला प्रकोष्ठ की सहायक महामंत्री सुषमा वर्मा जी, कारखाना मंडल मंत्री श्री जी.एस. यादव जी, आलमबाग शाखा के सभी पदाधिकारीगण, विभिन्न शाखाओं से आए हुए शाखा मंत्री एवं अध्यक्षगण तथा संगठन के सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 19 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई वार्षिक आम सभा (AGM), चालीस क्वार्टर, आलमबाग में उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय भागीदारी निभाने वाले साथियों को

उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम की विशेषता रही। नवयुवक कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को आत्मसात कर संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

"ओबीसी संगठन आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ अपने सभी साथियों के साथ खड़ा रहेगा।
आपका सहयोग ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।"
– श्री के.एस. कुशवाहा, केंद्रीय अध्यक्ष

अंत में आलमबाग शाखा की ओर से सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

📷 (
)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें