रविवार, 2 जून 2024

अनुशासन शिष्टाचार एवं कठिन परिश्रम से ही संगठन मजबूत बनता है - संजय कुमार

 

आज 01 जून 2024 को आल इंडिया ओ बी सी रेलवे कर्मचारी संगठन मुरादाबाद मण्डल की मण्डल कार्यकारिणी की बैठक मण्डल कार्यालय कपूर कंपनी पर मंडल अध्यक्ष श्री संतराम  जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री संजय कुमार मण्डल सचिव ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण अनुशासन, शिष्टाचार एवं कठिन परीश्रम से संगठन मे कार्य करे जिस से संगठन की मजबूती के साथ साथ हम सब का विकास भी संभव हो सकेगा।

मण्डल मंत्री जी ने कहा कि हम सभी पदाधिकारियों को हमारे अधिकारों एवं सुविधाओं की जानकारी होना बहुत आवश्यक है तभी हम पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों का भला कर सकेंगे, उन्होंने पिछड़े वर्ग कर्मचारियाें  को रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदत्त अधिकार एवं सुविधाओं की जानकारी उपस्थिति समस्त कर्मचारियाें  को विस्तार से दी और कहा उक्त सुविधाओं की प्राप्ती के लिए एक जुट होकर प्रशासन से लेने के लिए प्रयासरत रहे कई शाखाओं की अनौपचारिक बैठके नही होने पर निराशा जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को आगाह किया कि जल्द बैठके संपन्न करा लें।

प्रेम ग्रुप की समस्त सुविधाएं, कर्मचारियों की पदोंन्नती, दूसरे स्टेशनों पर गए कर्मचारियों की स्वंम की प्रार्थना पर एवं स्पाउस मामले में स्थानांतरण, संरक्षा कोटिओं के कर्म चरियों के रिक्त पदों पर भर्ती, आदि पर अविलंब कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आगाह किया।

अंत मे अंबाला मे संगठन के कार्यालयों को नियमित खोलने हेतु मिले अवार्ड को संबंधित शाखाओं को प्रदान किया गया। गया, ज्ञात हो नजीबाबाद शाखा व स्टेशन शाखा व प्रेम कार्यालय को ये अवार्ड 27/4/24को अंबाला मे महामंत्री श्री एस के यादव जी द्वारा उत्क्रष्ट् कार्य के लिए दिया गया था।  साथ ही सभी शाखाओं को प्रतिस्पर्धा करने का अहवाँन किया गया। 

बैठक को  श्री कौशलेंद्र सिंह, संतराम,रामपाल सिंह, ,ओमप्रकाश कुशवाह, राकेश, अजीत कुमार, सुनील पाल,धर्मवीर, नवतेज, विक्की चंद्रा, प्रवेंद्र, नरेंद्र सैनी,सांवले यादव, विजय, जितेंद्रपालसिंह, रामसेवक, अजय,दलीप, कृष्ण गोपाल, मुकेश, तहनूर हसन, भृगुनाथ, मनटुन,नसीम, धनंजय, कमलेश कुमार, विनोद महतो,नरेंद्र सिंह, अतीक अहमद, आदि ने भी संबोधित किया।

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...