मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024
सोमवार, 7 अक्टूबर 2024
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, भंडार शाखा, आलमबाग, लखनऊ का चुनाव संपन्न
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन उ.रे की भंडार शाखा, आलमबाग, लखनऊ का चुनाव संपन्न हुआ। यह महत्वपूर्ण चुनाव संगठन के सदस्यों के बीच एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस चुनाव की अध्यक्षता संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री के.एस कुशवाहा जी द्वारा व चुनाव परवेक्षक श्री मनोज गुप्ता व श्री एस पी सिंह एव चुनाव अधिकारी श्री हरीश चंद्र राजभर,श्री संगभान,श्री सचिन कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने अनुभव और नेतृत्व कौशल से चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। चुनाव के दौरान उपस्थित सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का वचन दिया। इस अवसर केंद्रीय अध्यक्ष एव परवेक्षक चुनाव अधिकारियो द्वारा संगठन के उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और सभी सदस्यों को एकजुट रहकर संगठन की प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
चुनाव के परिणामस्वरूप नई कार्यकारिणी ने अपने पदभार संभालते हुए संगठन के हित में काम करने का संकल्प लिया।
नवीन कार्यकारी के पदाधिकारी इस प्रकार हैं
श्री महेंद्र कुमार, शाखा अध्यक्ष
श्री मुकेश कुमार , कार्यकारी शाखा अध्यक्ष
श्री विजय सिंह पटेल , शाखा उपाध्यक्ष
श्री संतोष कुमार सिंह , शाखा सचिव
श्री दिवाकर कमार , शाखा वित्त सचिव
श्री अनिल कमार , शाखा संगठन सचिव
श्री विकास कमार , शाखा सहायक सचिव
श्री दिनेश कमार , शाखा सहायक सचिव
श्री राजीव कुमार , शाखा सहायक सचिव
श्री दीपक कमार, शाखा लेखा परीक्षक
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024
उत्तर रेलवे मैकेनिकल वर्कशाप, अमृतसर में ओ बी सी के पदाधिकारियों का निर्वाचन 2025-26 के लिए संपन्न हुआ
आज दिनांक 04/ 10/ 2024 को उत्तर रेलवे मैकेनिकल वर्कशाप, अमृतसर में ओ बी सी के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन 2025-26 के लिए संपन्न हुआ । जिसमें अमृतसर वर्कशाप के शाखा अध्यक्ष श्री तनवीर सिंह जी, मंडल एवम शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जी, शाखा सचिव श्री हरदेव सिंह जी और चुनाव परवेक्षक श्री लक्ष्मीधर जी की उपस्थिति में सर्वसम्मत से सम्पन्न हुआ।
निर्वाचित हुए पदाधिकारीगण निम्न हैं
शाखा अध्यक्ष श्री तनवीर सिंह शाखा कार्य. अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह शाखा उपाध्यक्ष श्री गुरिंदरजीत सिंह शाखा सचिव श्री हरदेव सिंह शाखा वित्त सचिव श्री अजय कुमार शाखा संग सचिव श्री मनजीत सिंह सहा शाखा सचिव श्री विकास चन्दर सहा शाखा सचिव श्री अंकित राठौर सहा शाखा सचिव श्री हारून खान शाखा ऑडिटर श्री राम सिंह
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024
कैरिज वर्कशॉप आलमबाग विद्युत शाखा का चुनाव संपन्न हुआ
आज दिनांक 02.10.2024 को कारखाना मंडल के मंडल मंत्री श्री जी एस यादव जी की उपस्थिति में कैरेज वर्कशाप अलमबाग (विद्युत शाखा) का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें विद्युत शाखा के शाखा सचिव श्री हरिश्चंद्र राजभर एवम शाखा अध्यक्ष श्री एस पी सिंह और उनके सम्मत पदाधिकारियों को सर्वसम्मत से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस चुनाव में चुनाव अधिकारी श्री सत्यभान जी, चुनाव पर्यवेक्षक श्री राजीव कुमार जी, श्री विवेक कुमार जी ,सदस्य श्री रंजीत कुमार जी उपस्थित रहे।
बुधवार, 2 अक्टूबर 2024
आप सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
**ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन उत्तर रेलवे**
**की ओर से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!**
माँ दुर्गा की असीम कृपा से यह नवरात्रि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।
नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें मातृशक्ति की महिमा और उसके असीम साहस का स्मरण कराता है। माँ दुर्गा, जो नारी शक्ति का प्रतिक हैं, हमें हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा देती हैं और हमें अपने जीवन में धैर्य, साहस और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती हैं।
माँ की नौ रूपों की आराधना से हम अपनी आत्मा को शक्ति और शांति से भर सकते हैं।
आइए, इस नवरात्रि, हम सभी माँ की भक्ति में लीन होकर उनके आशीर्वाद से अपनी ज़िन्दगी में नए लक्ष्यों को प्राप्त करें।
आप सभी को एक बार फिर से नवरात्रि की मंगलमय शुभकामनाएं!
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस विशेष **
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!
**महात्मा गांधी जी का योगदान और जीवन परिचय**
महात्मा मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें समस्त देशवासी स्नेहपूर्वक 'बापू' के नाम से जानते हैं, का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता, सरल जीवन हमें सदा जीवन उच्च विचार की प्रेरणा देती हैं
**लाल बहादुर शास्त्री जी का योगदान एवं जीवन परिचय**
लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। शास्त्री जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उनकी सादगी, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने "जय जवान, जय किसान" का नारा देकर देश की कृषि और रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके साहसिक और दृढ़ नेतृत्व ने देश को एकजुट किया और उन्हें एक कुशल राष्ट्रनायक के रूप में स्थापित किया।
उनकी नीतियां और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं, विशेष रूप से उनके द्वारा प्रस्तुत सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श। उनका जीवन हमें त्याग, समर्पण और देशप्रेम की शिक्षा देता है।
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...
-
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...
-
🌟 आलमबाग भंडार डिपो में ओबीसी एसोसिएशन की अनौपचारिक बैठक संपन्न 🌟 लखनऊ, 27 अगस्त 2025 भंडार डिपो, आलमबाग के सभाकक्ष ...
-
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन कारखाना मंडल के तत्वाधान में बी.पी. मंडल जयंती एवं 28वां स्थापना दिवस समारोह ...






























.jpg)








.jpg)













