बुधवार, 27 अगस्त 2025

AIOBCREA N.R आलमबाग लखनऊ भंडार डिपो की 2025 की अनौपचारिक बैठक संपन्न

🌟 आलमबाग भंडार डिपो में ओबीसी एसोसिएशन की अनौपचारिक बैठक संपन्न 🌟
लखनऊ, 27 अगस्त 2025

भंडार डिपो, आलमबाग के सभाकक्ष में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक की उपस्थिति में ओबीसी एसोसिएशन, भंडार शाखा की संपूर्ण कार्यकारिणी की एक अनौपचारिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

विशिष्ट अतिथि
  • माननीय केंद्रीय अध्यक्ष – श्री के.एस. कुशवाहा
  • मंडल मंत्री – श्री जी.एस. यादव
  • कारखाना मंडल से सहा.मंडल मंत्री – श्री अजय आजाद
  • मंडल कार्यालय सचिव – श्री मुकेश कुमार
  • मंडल कार्यकारिणी सदस्य – श्री मंजीत कुमार
भंडार शाखा पदाधिकारी
  • शाखा अध्यक्ष - श्री दीपक कुमार
  • शाखा सचिव – श्री महेंद्र कुमार
  • शाखा कार्यकारी अध्यक्ष – श्री अनिल कुमार
  • शाखा वित्त सचिव – श्री दिवाकर कुमार
  • शाखा संगठन सचिव – श्री दिनेश कुमार
  • सहायक शाखा मंत्री – श्री राजीव कुमार फंटूश
  • सहायक शाखा सचिव – श्री आज्ञा राम एवं श्री राधेश्याम कुशवाहा
  • शाखा लेखा परीक्षक – श्री मिथुन कुमार
  • सक्रिय सदस्य – श्री संकेश यादव, श्री अजीत कुमार शर्मा, श्री विजय कुमार, श्री सुवंश यादव, श्री अविनाश कुमार
  • युवा संयोजक – श्री कामता यादव
प्रशासनिक उपस्थिति

उप मुख्य सामग्री प्रबंधक, सहायक सामग्री प्रबंधक-1, सहायक सामग्री प्रबंधक-2 एवं कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेट कर इनफॉर्मल मीटिंग की शुरुआत की गई

चर्चा के विषय

बैठक के दौरान ओबीसी कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ सामान्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।कुशवाहा जी ने ग्रुप सी से ग्रुप डी के लिए जल्द से जल्द प्रशासन से एग्जाम कराने एवं एक परीक्षा कैलेंडर बनाकर निर्धारित समय पर सभी विभागीय परीक्षा करवाने के लिए मांग की। वही शाखा अध्यक्ष श्री दीपक कुमार ने भंडार डिपो में बने लाइब्रेरी में विभागीय परीक्षा से संबंधित बुक्स एवं रेलवे पत्रिका उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन से मांग की। रेलवे प्रशासनिक अधिकारियो ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और अधिकांश मामलों का तत्काल समाधान प्रस्तुत किया, वहीं शेष मुद्दों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

“संगठन की ताक़त ही हमारी पहचान है, आपके साथ से हर संघर्ष आसान है।”

अंत में ओबीसी एसोसिएशन, भंडार शाखा आलमबाग, लखनऊ की ओर से सभी प्रशासनिक अधिकारियों, विशिष्ट अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों का अनौपचारिक वार्ता में सहभागिता एवं सकारात्मक सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...