मुरादाबाद, 26/08/2025
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, मुरादाबाद मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रेम मंडल कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में माननीय सहायक महासचिव श्री रामपाल सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता मंडल सचिव श्री संजय कुमार यादव जी ने की।
बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री संतराम जी ने आगामी 28 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले संगठन के स्थापना दिवस एवं मान्यवर बी.पी. मंडल जी की जयंती के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के संरक्षक श्री एस.के. यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में मुरादाबाद मंडल के उन जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
इसके अतिरिक्त, संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि कार्यकर्ताओं को शिक्षित कर उनकी कार्यक्षमता को और प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प लिया कि स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें