🚩 बी.पी. मंडल जयंती : जालंधर ब्रांच द्वारा श्रद्धापूर्वक आयोजन 🚩
📍 जालंधर | 25 अगस्त 2025
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल की जालंधर ब्रांच द्वारा आज जालंधर ओबीसी कार्यालय में मान्यवर बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बी.पी. मंडल) जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बी.पी. मंडल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंडल सचिव श्री बृजेश कुमार ने बी.पी. मंडल जी के सैद्धांतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा—
“मंडल जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को समर्पित था। उन्होंने सदैव वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा की और मंडल आयोग के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार और आदर्श आज भी हम सबके लिए पथप्रदर्शक हैं।”
✨ बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी ✨
- श्री सुनील कुमार – मंडल ऑडिटर
- श्री त्रिपुरारी साह – मंडल कार्यकारिणी सदस्य
- श्री सुनील कुमार – शाखा सचिव (जालंधर)
- श्री राजीव कुमार – शाखा अध्यक्ष
- श्री धर्मेंद्र कुमार चौधरी – शाखा वित्त सचिव
- श्री आशीष रंजन – सदस्य







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें