सहारनपुर शाखा में बी.पी. मंडल जयंती पर आयोजित हुई विशेष मीटिंग
सहारनपुर, 25 अगस्त 2025
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIOBCREA) की सहारनपुर शाखा द्वारा आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता शाखा-2 के अध्यक्ष श्री अमित कुमार ने की,
जबकि संचालन की जिम्मेदारी मेन ब्रांच के शाखा सचिव श्री सुधीर कुमार ने निभाई।
बैठक "मान्यवर बी.पी. मंडल जी की जयंती" के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इस अवसर पर शाखा सचिव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा—
“मंडल जी का पूरा जीवन समाज में समानता, न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जीवन का ध्येय बनाया और अपनी दूरदृष्टि से देश को नई दिशा दी।”
मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि बी.पी. मंडल जी का जीवन संघर्ष और त्याग की प्रेरणा देता है। उनकी जन्म शताब्दी पर सभी ने उनके योगदान को नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल आयोग के जनक, सामाजिक न्याय के प्रणेता, महान समाजवादी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पिछड़े वर्गों के मसीहा श्रद्धेय बी.पी. मंडल साहब जी को सभी ने शत-शत नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें