शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी संगठन उत्तर रेलवे की मंडल समीक्षा बैठक दिल्ली मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई

✨ अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी संगठन उत्तर रेलवे ✨

दिल्ली मंडल कार्यालय में बैठक सम्पन्न

🗓 दिल्ली, 29 अगस्त 2025

बैठक की झलक

(

)

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय महामंत्री श्री राजीव कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली मंडल के मंडल सचिव श्री जितेंद्र कुमार ने शिरकत की, जबकि बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने की।

अपने संबोधन में श्री राजीव कुमार ने दिल्ली मंडल द्वारा संगठनात्मक स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न शाखाओं से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निराकरण हेतु विशेष निर्देश दिए।

निर्देशों के अनुपालन में, शामली ब्रांच की समस्याओं को दूर करने के लिए उसी दिन दिल्ली मंडल के पदाधिकारियों ने Sr. DEN/II से मुलाकात की। इस दौरान शाखा से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। Sr. DEN/II ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और मजबूती पर बल देते हुए भविष्य में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।


✍️

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

AIOBCREA N.R कारखाना मंडल के तत्वाधान में बी.पी. मंडल जयंती एवं संगठन का 28वां स्थापना दिवस समारोह

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन
कारखाना मंडल के तत्वाधान में बी.पी. मंडल जयंती एवं 28वां स्थापना दिवस समारोह

लखनऊ, आलमबाग : ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे की आलमबाग शाखा के सभाकक्ष में मान्यवर बी.पी. मंडल जी की जयंती एवं संगठन का 28वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।

समारोह का शुभारंभ संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री के.एस. कुशवाहा जी द्वारा

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं पिछड़ों के मसीहा श्री बी.पी. मंडल जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके उपरांत

कारखाना मंडल के मंत्री श्री जी.एस. यादव जी ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक के संघर्षों, उपलब्धियों एवं संगठन की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ओबीसी कर्मचारियों ने हमेशा एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं सम्मान के लिए आवाज़ उठाई है।

समारोह में

महिला प्रकोष्ठ की सहायक महामंत्री सुषमा वर्मा जी, कारखाना मंडल मंत्री श्री जी.एस. यादव जी, आलमबाग शाखा के सभी पदाधिकारीगण, विभिन्न शाखाओं से आए हुए शाखा मंत्री एवं अध्यक्षगण तथा संगठन के सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 19 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई वार्षिक आम सभा (AGM), चालीस क्वार्टर, आलमबाग में उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय भागीदारी निभाने वाले साथियों को

उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम की विशेषता रही। नवयुवक कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को आत्मसात कर संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

"ओबीसी संगठन आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ अपने सभी साथियों के साथ खड़ा रहेगा।
आपका सहयोग ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।"
– श्री के.एस. कुशवाहा, केंद्रीय अध्यक्ष

अंत में आलमबाग शाखा की ओर से सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

📷 (
)

आल इन्डिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मुरादाबाद मंडल में संपन्न हुआ

🚆 ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन का स्थापना दिवस

✨ मुरादाबाद मंडल में कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न ✨

📍 मुरादाबाद | 🗓️ 28 अगस्त 2025

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे के स्थापना दिवस के अवसर पर

मुरादाबाद मंडल की मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंडल कार्यालय, कपूर कम्पनी मुरादाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री संतराम ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ पिछड़े वर्ग के मसीहा एवं मंडल आयोग के शिल्पकार
मान्यवर बी.पी. मंडल
जी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

🌟 मुख्य संरक्षक का उद्बोधन

बैठक के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक श्री एस.के. यादव रहे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक साथियों को जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहकर कार्य करने, भ्रष्टाचार से दूर रहने तथा रेल प्रशासन से अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संगठित रूप से आवाज़ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी समाज को
डॉ. भीमराव अंबेडकर, बी.पी. मंडल और शाहूजी महाराज
जैसे महापुरुषों के समाज सुधार कार्यों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इन्हीं आदर्शों पर चलकर हम अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।

🌟 नये सदस्यों का स्वागत

बैठक में मुख्य संरक्षक महोदय ने संगठन से जुड़ने वाले 20 नये सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया और एसोसिएशन परिवार में शामिल होने पर उनका उत्साहवर्धन किया। दिनांक 03 अगस्त 2025 को मनोरंजन सदन, मुरादाबाद में आयोजित वार्षिक अधिवेशन (AGM) को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मुख्य संरक्षक श्री यादव ने माला एवं साल पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मानित सदस्य :
श्री संतराम (मंडल अध्यक्ष), श्री मनीष फ्रांसिस (स्टेशन शाखा), श्री राकेश (मंडल उपाध्यक्ष), श्री श्रवण कुमार (मंडल कार्यकारी सदस्य), श्री राम सेवक यादव, श्री चंद्रमणि राय, श्री मुनिलाल, श्री धनंजय कुशवाहा, श्री अनिल कुमार, श्री अंजनी कुमार, श्री नरेंद्र कुमार, श्री दिनेश कुमार, श्री अजय कुमार, श्री सुमित कुमार (गजरौला शाखा)

🌟 शाखाओं का विशेष सम्मान

AGM में सराहनीय योगदान के लिए लोको शाखा मुरादाबाद और स्टेशन शाखा को मुख्य संरक्षक महोदय द्वारा अशोक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मुरादाबाद मंडल की सभी शाखाओं को मान्यवर बी.पी. मंडल जी का छायाचित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

🌟 बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से —

श्री बी.के. सिंह (सहायक महासचिव), श्री रामपाल सिंह (सहायक महासचिव), श्री संतराम (मंडल अध्यक्ष), श्री संजय कुमार (मंडल मंत्री), श्री राकेश (मंडल उपाध्यक्ष), श्री सुनील पाल (सहायक मंडल सचिव), श्री विक्की चंद्र (मंडल कार्यकारी सदस्य), श्री चंद्रमणि राय (मंडल कार्यकारी सदस्य), श्री श्रवण कुमार (मंडल कार्यकारी सदस्य)।

इस अवसर पर पूरे मंडल से उपस्थित साथियों ने संगठन को सुदृढ़ बनाने, ओबीसी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने तथा बहुजन महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...