🚆 ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन का स्थापना दिवस
✨ मुरादाबाद मंडल में कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न ✨
📍 मुरादाबाद | 🗓️ 28 अगस्त 2025
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे के स्थापना दिवस के अवसर पर
मुरादाबाद मंडल की मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंडल कार्यालय, कपूर कम्पनी मुरादाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री संतराम ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ पिछड़े वर्ग के मसीहा एवं मंडल आयोग के शिल्पकार मान्यवर बी.पी. मंडल जी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।🌟 मुख्य संरक्षक का उद्बोधन
बैठक के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक श्री एस.के. यादव रहे।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक साथियों को जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहकर कार्य करने, भ्रष्टाचार से दूर रहने तथा रेल प्रशासन से अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संगठित रूप से आवाज़ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी समाज को डॉ. भीमराव अंबेडकर, बी.पी. मंडल और शाहूजी महाराज जैसे महापुरुषों के समाज सुधार कार्यों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इन्हीं आदर्शों पर चलकर हम अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।🌟 नये सदस्यों का स्वागत
बैठक में मुख्य संरक्षक महोदय ने संगठन से जुड़ने वाले 20 नये सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया और एसोसिएशन परिवार में शामिल होने पर उनका उत्साहवर्धन किया। दिनांक 03 अगस्त 2025 को मनोरंजन सदन, मुरादाबाद में आयोजित वार्षिक अधिवेशन (AGM) को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मुख्य संरक्षक श्री यादव ने माला एवं साल पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मानित सदस्य :
श्री संतराम (मंडल अध्यक्ष), श्री मनीष फ्रांसिस (स्टेशन शाखा), श्री राकेश (मंडल उपाध्यक्ष), श्री श्रवण कुमार (मंडल कार्यकारी सदस्य), श्री राम सेवक यादव, श्री चंद्रमणि राय, श्री मुनिलाल, श्री धनंजय कुशवाहा, श्री अनिल कुमार, श्री अंजनी कुमार, श्री नरेंद्र कुमार, श्री दिनेश कुमार, श्री अजय कुमार, श्री सुमित कुमार (गजरौला शाखा)
श्री संतराम (मंडल अध्यक्ष), श्री मनीष फ्रांसिस (स्टेशन शाखा), श्री राकेश (मंडल उपाध्यक्ष), श्री श्रवण कुमार (मंडल कार्यकारी सदस्य), श्री राम सेवक यादव, श्री चंद्रमणि राय, श्री मुनिलाल, श्री धनंजय कुशवाहा, श्री अनिल कुमार, श्री अंजनी कुमार, श्री नरेंद्र कुमार, श्री दिनेश कुमार, श्री अजय कुमार, श्री सुमित कुमार (गजरौला शाखा)
🌟 शाखाओं का विशेष सम्मान
AGM में सराहनीय योगदान के लिए लोको शाखा मुरादाबाद और स्टेशन शाखा को मुख्य संरक्षक महोदय द्वारा अशोक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मुरादाबाद मंडल की सभी शाखाओं को मान्यवर बी.पी. मंडल जी का छायाचित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
🌟 बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से —
श्री बी.के. सिंह (सहायक महासचिव), श्री रामपाल सिंह (सहायक महासचिव), श्री संतराम (मंडल अध्यक्ष), श्री संजय कुमार (मंडल मंत्री), श्री राकेश (मंडल उपाध्यक्ष), श्री सुनील पाल (सहायक मंडल सचिव), श्री विक्की चंद्र (मंडल कार्यकारी सदस्य), श्री चंद्रमणि राय (मंडल कार्यकारी सदस्य), श्री श्रवण कुमार (मंडल कार्यकारी सदस्य)।













































कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें