✨ अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी संगठन उत्तर रेलवे ✨
दिल्ली मंडल कार्यालय में बैठक सम्पन्न
🗓 दिल्ली, 29 अगस्त 2025
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय महामंत्री श्री राजीव कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली मंडल के मंडल सचिव श्री जितेंद्र कुमार ने शिरकत की, जबकि बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने की।
अपने संबोधन में श्री राजीव कुमार ने दिल्ली मंडल द्वारा संगठनात्मक स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न शाखाओं से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निराकरण हेतु विशेष निर्देश दिए।
निर्देशों के अनुपालन में, शामली ब्रांच की समस्याओं को दूर करने के लिए उसी दिन दिल्ली मंडल के पदाधिकारियों ने Sr. DEN/II से मुलाकात की। इस दौरान शाखा से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। Sr. DEN/II ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और मजबूती पर बल देते हुए भविष्य में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
✍️



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें