सोमवार, 30 सितंबर 2024

कैरेज एंड वैगन वर्कशाप, कालका की ओबीसी ब्रांच के पदाधिकारियों का चुनाव


 दिनांक 29/09/2024 को कैरेज एंड वैगन वर्कशाप, कालका की ओबीसी ब्रांच के पदाधिकारियों का चुनाव, चुनाव अधिकारी श्री सत्यभान जी(शाखा संगठन सचिव/AMV), चुनाव पर्यवेक्षक श्री राजीव कुमार जी (मंडल ऑडिटर) एवं श्री लक्ष्मीधर जी (सहायक शाखा सचिव/AMV) की उपस्थिति में सर्वसम्मत से सम्पन्न हुआ जिसमें निम्न पदाधिकारियों को चुना गया.
श्री शशांक             शाखा अध्यक्ष
श्री सतविंदर सिंह    शा. कार्य. अध्यक्ष
श्री घनश्याम यादव   शाखा उपाध्यक्ष
श्री संजीव कुमार     शाखा सचिव
श्री तेजवीर सिंह    शाखा वित्त सचिव
श्री मोहन सिंह     शाखा संग. सचिव
श्री वीरेन्द्र सिंह    सहा. शाखा सचिव
श्री मान सिंह      सहा. शाखा सचिव
श्री राकेश यादव   सहा शाखा सचिव
श्री शक्ति धीमान   ऑडिटर 
उपरोक्त पदाधिकारियो के चुनाव में  कालका ब्रांच के पूर्व शाखा सचिव एवम मंडल संगठन सचिव श्री प्रदीप कुमार जी एवम श्री मनोज कुमार (शाखा उपाध्यक्ष/AMV)उपस्थित रहे।

















रविवार, 2 जून 2024

अनुशासन शिष्टाचार एवं कठिन परिश्रम से ही संगठन मजबूत बनता है - संजय कुमार

 

आज 01 जून 2024 को आल इंडिया ओ बी सी रेलवे कर्मचारी संगठन मुरादाबाद मण्डल की मण्डल कार्यकारिणी की बैठक मण्डल कार्यालय कपूर कंपनी पर मंडल अध्यक्ष श्री संतराम  जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री संजय कुमार मण्डल सचिव ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण अनुशासन, शिष्टाचार एवं कठिन परीश्रम से संगठन मे कार्य करे जिस से संगठन की मजबूती के साथ साथ हम सब का विकास भी संभव हो सकेगा।

मण्डल मंत्री जी ने कहा कि हम सभी पदाधिकारियों को हमारे अधिकारों एवं सुविधाओं की जानकारी होना बहुत आवश्यक है तभी हम पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों का भला कर सकेंगे, उन्होंने पिछड़े वर्ग कर्मचारियाें  को रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदत्त अधिकार एवं सुविधाओं की जानकारी उपस्थिति समस्त कर्मचारियाें  को विस्तार से दी और कहा उक्त सुविधाओं की प्राप्ती के लिए एक जुट होकर प्रशासन से लेने के लिए प्रयासरत रहे कई शाखाओं की अनौपचारिक बैठके नही होने पर निराशा जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को आगाह किया कि जल्द बैठके संपन्न करा लें।

प्रेम ग्रुप की समस्त सुविधाएं, कर्मचारियों की पदोंन्नती, दूसरे स्टेशनों पर गए कर्मचारियों की स्वंम की प्रार्थना पर एवं स्पाउस मामले में स्थानांतरण, संरक्षा कोटिओं के कर्म चरियों के रिक्त पदों पर भर्ती, आदि पर अविलंब कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आगाह किया।

अंत मे अंबाला मे संगठन के कार्यालयों को नियमित खोलने हेतु मिले अवार्ड को संबंधित शाखाओं को प्रदान किया गया। गया, ज्ञात हो नजीबाबाद शाखा व स्टेशन शाखा व प्रेम कार्यालय को ये अवार्ड 27/4/24को अंबाला मे महामंत्री श्री एस के यादव जी द्वारा उत्क्रष्ट् कार्य के लिए दिया गया था।  साथ ही सभी शाखाओं को प्रतिस्पर्धा करने का अहवाँन किया गया। 

बैठक को  श्री कौशलेंद्र सिंह, संतराम,रामपाल सिंह, ,ओमप्रकाश कुशवाह, राकेश, अजीत कुमार, सुनील पाल,धर्मवीर, नवतेज, विक्की चंद्रा, प्रवेंद्र, नरेंद्र सैनी,सांवले यादव, विजय, जितेंद्रपालसिंह, रामसेवक, अजय,दलीप, कृष्ण गोपाल, मुकेश, तहनूर हसन, भृगुनाथ, मनटुन,नसीम, धनंजय, कमलेश कुमार, विनोद महतो,नरेंद्र सिंह, अतीक अहमद, आदि ने भी संबोधित किया।

बुधवार, 13 मार्च 2024

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एंप्लॉयज एसोशिएशन लखनऊ के मंडल पदाधिकारियो का हुआ शपथ ग्रहण सम्मान समारोह

 

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन लखनऊ मंडल के तत्वाधान में मंडल की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह के साथ-साथ पूर्व मंडल मंत्री श्री डी एस आर्य जी के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय महामंत्री श्री एस के यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री के एस कुशवाहा जी एवं श्री वीरेश कुमार जी रहे

कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रामविलास शर्मा जी द्वारा व कार्यक्रम के संयोजक नवनियुक्त मंडल सचिव श्री अभिषेक कुमार जी रहे

कार्यक्रम का संचालन श्री शिव गोविंद यादव जी द्वारा किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया

कार्यक्रम में लखनऊ मंडल के विभिन्न शाखा के पदाधिकारी एवं मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया एवं रेल सेवा से सेवानिवृत्त हुए मंडल मंत्री श्री डी एस आर्य जी के विदाई सम्मान समारोह के तहत उनका विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारी द्वारा पूर्व मंडल मंत्री श्री आर्य जी का फूल मालाओं एवं मोमेंटो देकर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री एस के यादव जी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को 3D के फार्मूले पर चलकर संगठन को वृहद रूप देने एवं अपने-अपने क्षेत्र में संगठन के लिए विशेष कार्य एवं कर्मचारियों के हित में किया जा रहे जनहित कार्यों से संगठन को एक नई दिशा दी जा सकती है वर्तमान स्थिति में रेल कर्मचारियो की लगभग आधी संख्या वाले ओबीसी कर्मचारी के संगठन के कार्यक्रम से ओबीसी के विभिन्न आम कर्मचारी लाभान्वित हो रहे हैं और सभी कार्यालय को नियमित तौर पर खोला जा रहा है 
युवाओं को विशेष रूप से जोड़ने का प्रयास निरंतर संगठन में किया जा रहा है जिसके तहत युवा कार्यकारिणी के गठन के साथ युवाओं को प्रशिक्षित कार्यक्रम चलाए जाने का कार्य वर्तमान समय में हो रहा है आने वाले समय में सक्रिय कार्यकर्ता चाहे शाखा स्तर पर हो मंडल स्तर पर यह केंद्र स्तर पर उन्हें सम्मानित करके संगठन के मुख्य पदों पर मनोनीत किए जाने का फैसला कार्य समीक्षा के बाद किया जाएगा
कार्यक्रम मैं सभी उपस्थित लोगों को केंद्रीय अध्यक्ष कुशवाहा जी के साथ-साथ अनेक पदाधिकारी द्वारा संबोधित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

उत्तर रेलवे पुरस्कार वितरण समारोह में महामंत्री एस के यादव जी हुए सम्मानित

 


आज 08/02/24 को उत्तर रेलवे का विशिष्ट पुरस्कार वितरण, रेलवे संग्रहालय, नई दिल्ली मे संपन्न हुआ। जिसमें आल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्पलाईज ऐसोसिएशन के महामंत्री श्री एस के यादव जी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मा० महामंत्री जी को भीDy CPO/ IR जी द्वारा सम्मानित किया गया।

महाप्रबंधक महोदय, उत्तर रेलवे के द्वारा कर्मचारियों को अवार्ड प्रदान  किये गए।


इस भव्य कार्यक्रम समारोह में उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था ऐसे कार्यक्रम रेलवे को उच्चतम स्तर के आयाम प्रदान करने के लिए आयोजित किए जाते हैं जिससे कर्मचारियों में उत्साह एवं भारतीय रेल की प्रगति में यह कार्यक्रम विशेष रूप से सहायक होते हैं 

कार्यक्रम की कुछ झल्कियां...








गुरुवार, 8 सितंबर 2022

ट्रैक मशीन शाखा की समस्याओं को लेकर OBC एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई

 

आज दिनांक 8 सितंबर 2022 को लखनऊ में ट्रैक मशीन शाखा की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में ब्रांच के शाखा अध्यक्ष श्री राणा प्रताप वर्मा,  ब्रांच के शाखा उपाध्यक्ष श्री आर बी चौरसिया, ब्रांच के शाखा सचिव श्री रामविलास यादव, ब्रांच के वित्त सचिव श्री अजय कुमार, ब्रांच के सहायक शाखा सचिव श्री अशोक कुमार यादव,  ब्रांच के सहायक शाखा सचिव श्री सुनील कुमार,  ब्रांच के प्रतिनिधि श्री सुरेश चंद्र मौर्य, श्री मनोज कुमार ,श्री सुधीर कुमार, श्री आनंद कुमार , श्री दिनेश कुमार ,श्री सुरेंद्र कुमार यादव, श्री महेंद्र कुमार, श्री रंजीत कुमार ,श्री रमेश कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह आदि कर्मचारी साथियों ने इस बैठक में सम्मिलित हुए ।


इस मौके पर लखनऊ के मंडल मंत्री श्री डीएस आर्य जी, लखनऊ के मंडल अध्यक्ष श्री अजीत कुमार जी, कारखाना मंडल के मंडल मंत्री व सहायक महामंत्री श्री कैलाश यादव जी , श्रीमती सेवाती जी, श्री बीएस यादव जी, श्री दिवाकर जी, श्री जीएस यादव जी ,श्री सुरेंद्र कुमार जी आदि लखनऊ के पदाधिकारीगण भी इस मौके पर उपस्थित होकर शाखा के पदाधिकारियों का साहस और उत्साह वर्धन करते हुए ओबीसी संगठन के कार्यों के लिए निरंतर मेहनत करने हेतु अपना मार्गदर्शन दिया।


इस बैठक में ट्रैकमशीन के अंतर्गत कर्मचारियों की बहुत सारी समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान हेतु आगे एजेंडे में उन्हें सम्मिलित करने हेतु लिखित रूप में लिया गया। आज की बैठक में उपस्थित शाखा के सभी पदाधिकारी व प्रतिनिधि तथा सदस्य साथी जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकाल कर इस बैठक को सुचारू रूप से संपन्न कराया मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं और आशा भी करता हूं 

शाखा के जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी संगठन की दी गई है वे ईमानदारी और मेहनत से आगे भी कार्य करने में अपना सहयोग देते रहेंगे।






ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...