शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024
कैरिज वर्कशॉप आलमबाग विद्युत शाखा का चुनाव संपन्न हुआ
आज दिनांक 02.10.2024 को कारखाना मंडल के मंडल मंत्री श्री जी एस यादव जी की उपस्थिति में कैरेज वर्कशाप अलमबाग (विद्युत शाखा) का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें विद्युत शाखा के शाखा सचिव श्री हरिश्चंद्र राजभर एवम शाखा अध्यक्ष श्री एस पी सिंह और उनके सम्मत पदाधिकारियों को सर्वसम्मत से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस चुनाव में चुनाव अधिकारी श्री सत्यभान जी, चुनाव पर्यवेक्षक श्री राजीव कुमार जी, श्री विवेक कुमार जी ,सदस्य श्री रंजीत कुमार जी उपस्थित रहे।
बुधवार, 2 अक्टूबर 2024
आप सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
**ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन उत्तर रेलवे**
**की ओर से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!**
माँ दुर्गा की असीम कृपा से यह नवरात्रि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।
नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें मातृशक्ति की महिमा और उसके असीम साहस का स्मरण कराता है। माँ दुर्गा, जो नारी शक्ति का प्रतिक हैं, हमें हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा देती हैं और हमें अपने जीवन में धैर्य, साहस और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती हैं।
माँ की नौ रूपों की आराधना से हम अपनी आत्मा को शक्ति और शांति से भर सकते हैं।
आइए, इस नवरात्रि, हम सभी माँ की भक्ति में लीन होकर उनके आशीर्वाद से अपनी ज़िन्दगी में नए लक्ष्यों को प्राप्त करें।
आप सभी को एक बार फिर से नवरात्रि की मंगलमय शुभकामनाएं!
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस विशेष **
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं!
**महात्मा गांधी जी का योगदान और जीवन परिचय**
महात्मा मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें समस्त देशवासी स्नेहपूर्वक 'बापू' के नाम से जानते हैं, का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता, सरल जीवन हमें सदा जीवन उच्च विचार की प्रेरणा देती हैं
**लाल बहादुर शास्त्री जी का योगदान एवं जीवन परिचय**
लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। शास्त्री जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उनकी सादगी, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने "जय जवान, जय किसान" का नारा देकर देश की कृषि और रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके साहसिक और दृढ़ नेतृत्व ने देश को एकजुट किया और उन्हें एक कुशल राष्ट्रनायक के रूप में स्थापित किया।
उनकी नीतियां और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं, विशेष रूप से उनके द्वारा प्रस्तुत सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श। उनका जीवन हमें त्याग, समर्पण और देशप्रेम की शिक्षा देता है।
सोमवार, 30 सितंबर 2024
कैरेज एंड वैगन वर्कशाप, कालका की ओबीसी ब्रांच के पदाधिकारियों का चुनाव
दिनांक 29/09/2024 को कैरेज एंड वैगन वर्कशाप, कालका की ओबीसी ब्रांच के पदाधिकारियों का चुनाव, चुनाव अधिकारी श्री सत्यभान जी(शाखा संगठन सचिव/AMV), चुनाव पर्यवेक्षक श्री राजीव कुमार जी (मंडल ऑडिटर) एवं श्री लक्ष्मीधर जी (सहायक शाखा सचिव/AMV) की उपस्थिति में सर्वसम्मत से सम्पन्न हुआ जिसमें निम्न पदाधिकारियों को चुना गया.
श्री शशांक शाखा अध्यक्ष
श्री सतविंदर सिंह शा. कार्य. अध्यक्ष
श्री घनश्याम यादव शाखा उपाध्यक्ष
श्री संजीव कुमार शाखा सचिव
श्री तेजवीर सिंह शाखा वित्त सचिव
श्री मोहन सिंह शाखा संग. सचिव
श्री वीरेन्द्र सिंह सहा. शाखा सचिव
श्री मान सिंह सहा. शाखा सचिव
श्री राकेश यादव सहा शाखा सचिव
श्री शक्ति धीमान ऑडिटर
उपरोक्त पदाधिकारियो के चुनाव में कालका ब्रांच के पूर्व शाखा सचिव एवम मंडल संगठन सचिव श्री प्रदीप कुमार जी एवम श्री मनोज कुमार (शाखा उपाध्यक्ष/AMV)उपस्थित रहे।
रविवार, 2 जून 2024
अनुशासन शिष्टाचार एवं कठिन परिश्रम से ही संगठन मजबूत बनता है - संजय कुमार
आज 01 जून 2024 को आल इंडिया ओ बी सी रेलवे कर्मचारी संगठन मुरादाबाद मण्डल की मण्डल कार्यकारिणी की बैठक मण्डल कार्यालय कपूर कंपनी पर मंडल अध्यक्ष श्री संतराम जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री संजय कुमार मण्डल सचिव ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण अनुशासन, शिष्टाचार एवं कठिन परीश्रम से संगठन मे कार्य करे जिस से संगठन की मजबूती के साथ साथ हम सब का विकास भी संभव हो सकेगा।
मण्डल मंत्री जी ने कहा कि हम सभी पदाधिकारियों को हमारे अधिकारों एवं सुविधाओं की जानकारी होना बहुत आवश्यक है तभी हम पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों का भला कर सकेंगे, उन्होंने पिछड़े वर्ग कर्मचारियाें को रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदत्त अधिकार एवं सुविधाओं की जानकारी उपस्थिति समस्त कर्मचारियाें को विस्तार से दी और कहा उक्त सुविधाओं की प्राप्ती के लिए एक जुट होकर प्रशासन से लेने के लिए प्रयासरत रहे कई शाखाओं की अनौपचारिक बैठके नही होने पर निराशा जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को आगाह किया कि जल्द बैठके संपन्न करा लें।
प्रेम ग्रुप की समस्त सुविधाएं, कर्मचारियों की पदोंन्नती, दूसरे स्टेशनों पर गए कर्मचारियों की स्वंम की प्रार्थना पर एवं स्पाउस मामले में स्थानांतरण, संरक्षा कोटिओं के कर्म चरियों के रिक्त पदों पर भर्ती, आदि पर अविलंब कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आगाह किया।
अंत मे अंबाला मे संगठन के कार्यालयों को नियमित खोलने हेतु मिले अवार्ड को संबंधित शाखाओं को प्रदान किया गया। गया, ज्ञात हो नजीबाबाद शाखा व स्टेशन शाखा व प्रेम कार्यालय को ये अवार्ड 27/4/24को अंबाला मे महामंत्री श्री एस के यादव जी द्वारा उत्क्रष्ट् कार्य के लिए दिया गया था। साथ ही सभी शाखाओं को प्रतिस्पर्धा करने का अहवाँन किया गया।
बैठक को श्री कौशलेंद्र सिंह, संतराम,रामपाल सिंह, ,ओमप्रकाश कुशवाह, राकेश, अजीत कुमार, सुनील पाल,धर्मवीर, नवतेज, विक्की चंद्रा, प्रवेंद्र, नरेंद्र सैनी,सांवले यादव, विजय, जितेंद्रपालसिंह, रामसेवक, अजय,दलीप, कृष्ण गोपाल, मुकेश, तहनूर हसन, भृगुनाथ, मनटुन,नसीम, धनंजय, कमलेश कुमार, विनोद महतो,नरेंद्र सिंह, अतीक अहमद, आदि ने भी संबोधित किया।
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...
-
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...
-
🌟 आलमबाग भंडार डिपो में ओबीसी एसोसिएशन की अनौपचारिक बैठक संपन्न 🌟 लखनऊ, 27 अगस्त 2025 भंडार डिपो, आलमबाग के सभाकक्ष ...
-
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन कारखाना मंडल के तत्वाधान में बी.पी. मंडल जयंती एवं 28वां स्थापना दिवस समारोह ...




















.jpg)








.jpg)




































