बुधवार, 13 मार्च 2024
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024
उत्तर रेलवे पुरस्कार वितरण समारोह में महामंत्री एस के यादव जी हुए सम्मानित
आज 08/02/24 को उत्तर रेलवे का विशिष्ट पुरस्कार वितरण, रेलवे संग्रहालय, नई दिल्ली मे संपन्न हुआ। जिसमें आल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्पलाईज ऐसोसिएशन के महामंत्री श्री एस के यादव जी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मा० महामंत्री जी को भीDy CPO/ IR जी द्वारा सम्मानित किया गया।
महाप्रबंधक महोदय, उत्तर रेलवे के द्वारा कर्मचारियों को अवार्ड प्रदान किये गए।
इस भव्य कार्यक्रम समारोह में उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था ऐसे कार्यक्रम रेलवे को उच्चतम स्तर के आयाम प्रदान करने के लिए आयोजित किए जाते हैं जिससे कर्मचारियों में उत्साह एवं भारतीय रेल की प्रगति में यह कार्यक्रम विशेष रूप से सहायक होते हैं
कार्यक्रम की कुछ झल्कियां...
गुरुवार, 8 सितंबर 2022
ट्रैक मशीन शाखा की समस्याओं को लेकर OBC एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई
आज दिनांक 8 सितंबर 2022 को लखनऊ में ट्रैक मशीन शाखा की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में ब्रांच के शाखा अध्यक्ष श्री राणा प्रताप वर्मा, ब्रांच के शाखा उपाध्यक्ष श्री आर बी चौरसिया, ब्रांच के शाखा सचिव श्री रामविलास यादव, ब्रांच के वित्त सचिव श्री अजय कुमार, ब्रांच के सहायक शाखा सचिव श्री अशोक कुमार यादव, ब्रांच के सहायक शाखा सचिव श्री सुनील कुमार, ब्रांच के प्रतिनिधि श्री सुरेश चंद्र मौर्य, श्री मनोज कुमार ,श्री सुधीर कुमार, श्री आनंद कुमार , श्री दिनेश कुमार ,श्री सुरेंद्र कुमार यादव, श्री महेंद्र कुमार, श्री रंजीत कुमार ,श्री रमेश कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह आदि कर्मचारी साथियों ने इस बैठक में सम्मिलित हुए ।
इस मौके पर लखनऊ के मंडल मंत्री श्री डीएस आर्य जी, लखनऊ के मंडल अध्यक्ष श्री अजीत कुमार जी, कारखाना मंडल के मंडल मंत्री व सहायक महामंत्री श्री कैलाश यादव जी , श्रीमती सेवाती जी, श्री बीएस यादव जी, श्री दिवाकर जी, श्री जीएस यादव जी ,श्री सुरेंद्र कुमार जी आदि लखनऊ के पदाधिकारीगण भी इस मौके पर उपस्थित होकर शाखा के पदाधिकारियों का साहस और उत्साह वर्धन करते हुए ओबीसी संगठन के कार्यों के लिए निरंतर मेहनत करने हेतु अपना मार्गदर्शन दिया।
इस बैठक में ट्रैकमशीन के अंतर्गत कर्मचारियों की बहुत सारी समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान हेतु आगे एजेंडे में उन्हें सम्मिलित करने हेतु लिखित रूप में लिया गया। आज की बैठक में उपस्थित शाखा के सभी पदाधिकारी व प्रतिनिधि तथा सदस्य साथी जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकाल कर इस बैठक को सुचारू रूप से संपन्न कराया मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं और आशा भी करता हूं
शाखा के जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी संगठन की दी गई है वे ईमानदारी और मेहनत से आगे भी कार्य करने में अपना सहयोग देते रहेंगे।
गुरुवार, 1 सितंबर 2022
रविवार, 28 अगस्त 2022
बड़ी धूमधाम से मनाया ओबीसी रेल कर्मचारी संगठन का रजत जयंती समारोह महोत्सव
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन उत्तर रेलवे का रजत जयंती स्थापना दिवस महोत्सव समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन नई दिल्ली के शिवाजी ब्रिज स्थित रेलवे बारात घर में संपन्न हुआ
जिसमें उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली, लेखा ,हेड क्वार्टर ,कारखाना, अंबाला, फिरोजपुर, के पिछड़े वर्ग के कर्मचारी भारी संख्या में सम्मिलित हुए
रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना से कराया गया ।
स्थापना दिवस अधिवेशन आयोजन की अध्यक्षता श्री जगदीश यादव माननीय चेयरमैन पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली सरकार एवं मुख्य अतिथि श्री रमेश बिधूड़ी माननीय सांसद (लोकसभा) विशिष्ट अतिथि श्री विनय कुमार उप मुख्य कार्मिक अधिकारी आईटी एवं फाइजर ऑफिसर, ओबीसी एसोसिएशन के मुख्य संस्थापक श्री राधेश्याम सिंह, संस्थापक सदस्य श्री आरके वर्मा जी, श्री भूप सिंह यादव जी, पूर्व अध्यक्ष ओबीसी फेडरेशन श्री प्रदीप यादव जी का संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुलदस्ता, अंग वस्त्र, एवं स्टेचू ऑफ यूनिटी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
आयोजन का संचालन श्री वी. के सिंह सहायक महासचिव एवं श्री जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया
उत्तर रेलवे क्षेत्र संगठन महासचिव श्री एस के यादव जी ने अपने उद्बोधन मैं कहा कि ओबीसी संगठन रेलवे के बहुतायत कर्मचरियो का प्रतिनिधित्व करता है इस क्षेत्र में संगठन के पदाधिकारियों का दायित्व और भी अधिक हो जाता है तथा ओबीसी कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें एवं अनुशासन में रहकर अपने रेल कार्यों को निष्ठा पूर्वक संपादित करें तथा भ्रष्टाचार से बचें एवं भ्रष्टाचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सदैव एकजुट रहे
श्री एस के यादव ने भारत सरकार से संगठन की ओर से कर्मचारियों की मुख्य मांगों को मंच के माध्यम से रखते हुए कहा कहा कि भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है यह देश के लिए सेवा का कार्य करती है इसका निजीकरण किसी भी मायने में देश हित एवं कर्मचारियों के हित में नहीं है इसलिए रेलवे में निजी करण पर (1)शीघ्र अंकुश लगाया जाए(2) संगठन को स्थाई वार्ता तंत्र PNM में भागीदारी दी जाए (3)न्यू पेंशन स्कीम को तत्काल बंद कराया जाए (4) पुरानी पेंशन लागू की जाए। (5) रेल कर्मचारियों को सेना की तर्ज पर कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए (6) वीआरएस स्कीम को पुनः सभी कोठियों में लागू किया जाए (7) पिछड़े वर्ग का रिक्त बैकलॉग विशेष अभियान के तहत पूरा किया जाए (8) संगठन के पदाधिकारियों के स्थानांतरण पॉलिसी को यूनियनों की भांति मजबूत किया जाए (9) संरक्षित रेल संचालन हेतु गार्ड स्टेशन मास्टर लोको पायलट सहित सभी कोटियो में कर्मचारियों की भर्ती की जाय
श्री यादव ने अपने संबोधन में भारत सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि क्रीमी लेयर सिस्टम ओबीसी समुदाय पर साजिश के तहत द्वेष पूर्ण तरीके से थोपा गया है इसे देश हित में शीघ्र ही समाप्त किया जाए संगठन को प्रेम ग्रुप (PREM) सहित सभी सुविधाएं अविलंब उपलब्ध कराई जाएं क्योंकि ओबीसी कर्मचारी शोषित एवं पिछड़ा हुआ है जिससे निराशा का भाव होने से उनका सब्र कभी भी टूट सकता है जिससे ऐसा सैलाब आएगा जिसका प्रणाम भयंकर हो सकता है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रमेश बिधूड़ी माननीय सांसद (लोकसभा) ने अपने संबोधन में पिछड़े वर्ग कर्मचारियों को संगठन की रजत जयंती स्थापना दिवस महोत्सव पर बधाई देते हुए कहा कि समस्त सुविधाओं एवं मांगों को पूरा किए जाने से देश के बहुतायत आबादी वाले कर्मठ कर्मचारियों का उत्थान एवं विकास हो जाएगा उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों की स्थानांतरण पॉलिसी को अन्य यूनियनों की भांति मजबूत किए जाने संगठन एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं सुविधाओं पर नियम अनुसार विचार विमर्श कर लागू करवाने का भरोसा दिया
संगठन के उत्तर क्षेत्र अध्यक्ष श्री के एस कुशवाहा जी ने अपने संबोधन में कर्मचारियों को रेल कार्य करते समय बेहद सजग रहने की हिमायत दी उन्होंने कहा कि जब तक दोषी को दंड नहीं दिया जाएगा और निर्दोषों को दंडित किया जाता रहेगा तब तक संरक्षा की बात करना बेमानी होगी
श्री वीरेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र ने पिछड़े वर्ग कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया जिससे अपने हक एवं अधिकार प्राप्त किए जा सकें उन्होंने कहा कि ट्रेकमैन को सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षा में सम्मिलित किया जाए
प्रशिक्षण सत्र में रेलवे कर्मचारियों को प्राप्त हक अधिकार कर्तव्य रेलवे के द्वारा प्रदत्त सुविधाएं एवं रेलवे से संबंधित नियमों के संबंध में गहन विचार विमर्श किया गया
चुनाव अधिकारी श्री कौशलेंद्र सिंह श्री रामपाल सिंह एवं श्री जितेंद्र सिंह ने संगठन के बायलॉज के तहत उत्तर क्षेत्र कार्यकारिणी वर्ष 2023 और 2024 कार्यकाल के लिए चुनाव संपन्न कराया जिसमें निम्न पदाधिकारी घोषित किए गए
उत्तर क्षेत्र अध्यक्ष पद के लिए श्री एस के कुशवाहा जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेश कुमार जी उपाध्यक्ष के लिए श्री कौशलेंद्र सिंह जी, महासचिव के लिए श्री एस.के यादव जी, वित्त सचिव के लिए श्री सत्यपाल सिंह जी, कार्यालय सचिव के लिए श्री रामचंद्र जी, संगठन सचिव के लिए श्री तेजवीर सिंह जी, श्री राकेश कुमार सैनी जी, श्री वीके सिंह जी, श्री रामलाल जी, श्री कैलाश यादव जी, श्री सुधीर कुमार जी, श्री राजेश कुमार जी, श्री आकाश कुमार जी, श्री जितेंद्र कुमार सिंह जी, श्री राजेंद्र सिंह जी, श्रीमती वीणा जी, सभी महासचिव एवं श्री मनोहर कुमार जी आडीटर बीके सिंह राकेश सैनी सुधीर वर्मा राजेश चौधरी आकाश यादव जितेंद्र सिंह सभी सहायक सचिव,
श्री कैलाश यादव मंडल सचिव कारखाना मंडल, डी. एस. आर्या मंडल सचिव लखनऊ, श्री कौशलेंद्र सिंह उपाध्यक्ष उत्तर क्षेत्र, श्री संतराम मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद, श्री नरेश कंबोज मंडल अध्यक्ष , श्री अजीत कुमार मंडल अध्यक्ष लखनऊ, दया पाल सिंह मंडल सचिव अंबाला, राकेश यादव मंडल अध्यक्ष अंबाला, सत्यपाल सिंह मंडल सचिव दिल्ली, रामलाल मंडल अध्यक्ष मुख्यालय, तेजवीर सिंह मंडल सचिव मुख्यालय, मुन्ना कुमार मंडल अध्यक्ष फिरोजपुर, बृजेश कुमार मंडल सचिव फिरोजपुर,
आरडी पाल,रामचंद्र, संतोष कुमार, जी एस यादव, रामविलास शर्मा, शैलेंद्र कुमार, दिनेश कुमार यादव ,के के मौर्या, अनिल कंबोज, मनजीत सिंह, एच. सी राजभर, ए पी गुप्ता, दिवाकर यादव ,कुलदीप सिंह ,हरदेव सिंह ,ललित यादव, बलवीर यादव, रामपाल सिंह ,रामविलास यादव ,अतीक अहमद ,अभिषेक यादव ,श्रीमती बीना ,मनोहर कुमार, जितेंद्र कुमार ,नागराज ,मंटून कुमार, संजय यादव ,सचिन यादव ,बालेश्वर सिंह, रविंद्र कुमार, राहुल यादव, सरवन कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...
-
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...
-
🌟 आलमबाग भंडार डिपो में ओबीसी एसोसिएशन की अनौपचारिक बैठक संपन्न 🌟 लखनऊ, 27 अगस्त 2025 भंडार डिपो, आलमबाग के सभाकक्ष ...
-
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन कारखाना मंडल के तत्वाधान में बी.पी. मंडल जयंती एवं 28वां स्थापना दिवस समारोह ...


























































