बुधवार, 10 अगस्त 2022

अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी संगठन की लखनऊ मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन की सिल्वर जुबली मनाने को लेकर रूपरेखा तय की गई



 आज दिनांक 10 अगस्त 2022 को लखनऊ मंडल की मंडल कार्यकारिणी की बैठक ओबीसी मंडल कार्यालय सेवाग्राम चारबाग लखनऊ में संपन्न हुई । बैठक ,  प्रभारी श्री वीके सिंह जी  सहायक महामंत्री  उत्तर रेलवे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस मौके पर जोनल के माननीय अध्यक्ष श्री के. एस, कुशवाहा जी, कारखाना मंडल के मंडल मंत्री श्री कैलाश यादव जी,  पूर्व लखनऊ मंडल के अध्यक्ष श्री वीके पटेल, रमेंश जी,  श्री संजय , श्री अशोक, श्री दिवाकर जी , श्री दिनेश जी, श्री मनोज जी, श्री सुरेंद्र कुमार जी, श्री राम निवास , श्री अंकित, श्री वीके सचान जी , श्री जीएस यादव  जी, श्री राजू जी आदि  कई ब्रांचो के ब्रांच पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद होकर मीटिंग के कार्यक्रम को संपन्न कराया ।


इस कार्यक्रम की व्यवस्था लखनऊ के मंडल मंत्री श्री डीएस आर्या जी, मंडल अध्यक्ष श्री अजीत कुमार जी,  सहायक मंडल मंत्री श्री शिव गोविंद,  मंडल उपाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार, मंडल वित्त सचिव श्री वीरेंद्र कुमार, माडल पदाधिकारी श्री ओ पी कश्यप जी, श्री ए पी गुप्ता जी , श्री  विलास, श्रीमती सेवाती जी श्री ज्ञानेंद्र कुमार,  आदि पदाधिकारीगण ने किया  ।

बैठक में ब्रांच के पदाधिकारीगण को अपने ब्रांच को सुचारु रूप से चलने हेतु और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया

और साथ ही यह भी अवगत कराया गया की दिनांक 28 अगस्त 2022 को स्थापना दिवस (ऑल इंडिया ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन) को सिल्वर जुबली अधिवेशन के रूप मनाने हेतु  पदाधिकारी व करमचारी भारी संख्या में दिल्ली पहुचकर कार्यक्रम को भव्य बनाने का कष्ट करें।।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...