उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों से
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली, 11 अगस्त 2025
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे के नव-नियुक्त महामंत्री श्री राजीव कुमार जी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर रेलवे के लोकप्रिय महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर महामंत्री श्री राजीव कुमार जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेश कुमार जी, सहायक महासचिव श्री टी. पी. सिंह जी, मुख्यालय मंडल तथा लेखा मंडल के मंडल मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक महोदय श्री अशोक कुमार वर्मा एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री सुजीत मिश्रा जी को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट किए तथा उनके नेतृत्व में हो रहे विकासात्मक एवं प्रगतिशील कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल ने इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता श्री डिम्पी गर्ग महोदय, उप यातायात महाप्रबंधक/सामान्य श्री एल. गुंजन भारद्वाज , संपर्क अधिकारी (उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/एफएम) श्री शुभम कुमार जी एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर श्री अवधेश जी को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की।
महामंत्री श्री राजीव कुमार जी ने कहा — "महाप्रबंधक महोदय के नेतृत्व और दूरदर्शी कार्यशैली ने उत्तर रेलवे को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन और प्रशासन के बीच सकारात्मक समन्वय के माध्यम से हम कर्मचारियों की बेहतरी और रेलवे के विकास हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे।"
महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा जी ने कहा — "कर्मचारियों का सहयोग और संगठन का समर्थन ही रेलवे परिवार की सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी मिलकर रेलवे को और अधिक सशक्त, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित
कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेश कुमार जी, सहायक महासचिव श्री टी. पी. सिंह जी, हेडक्वार्टर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री रामलाल जी एवं मंडल मंत्री श्री अशोक कुमार जी, लेखा मंडल के मंडल सचिव श्री राजेश कुमार जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा, जिसमें संगठन और प्रशासन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग का स्पष्ट संदेश परिलक्षित हुआ।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें