रविवार, 24 अगस्त 2025

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाई संगठन दिल्ली मंडल की ब्रांचो की बैठक संपन्न हुई

ओबीसी संगठन बैठक समाचार

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की शाखा बैठकों का आयोजन

नई दिल्ली/जींद, 23 अगस्त 2025
शकूरबस्ती ब्रांच की बैठक

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की शकूरबस्ती ब्रांच की मीटिंग

ब्रांच सचिव श्री रमाकांत प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर ब्रांच अध्यक्ष श्री चंदन कुमार यादव, सहायक सचिव श्री राकेश कुमार, वित्त सचिव श्री प्रहलाद कुमार, सहायक सचिव श्री संजीत कुमार, सहायक सचिव श्री जितेन्द्र पाल तथा सहायक सचिव श्री राम निवास उपस्थित रहे।

बैठक में साथियों ने नए जोश और ऊर्जा के साथ ओबीसी आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए अपने विचार रखे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ओबीसी कार्यालय खोला जाएगा ताकि समस्याओं को सीधे और प्रभावी तरीके से उठाया जा सके, अन्य विभागों के साथियों को संगठन से जोड़ा जाएगा और नियमित मासिक बैठकें आयोजित की जाएँगी ताकि संगठन से जुड़ाव और एकता बनी रहे।

जींद ब्रांच की बैठक

इसी क्रम में जींद ब्रांच की बैठक भी ब्रांच अध्यक्ष श्री सतपाल जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आगे की रूपरेखा को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान एक-दूसरे से परिचय हुआ और सभी साथी ओबीसी ब्रांच बनने से प्रसन्न नजर आए। सभी ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में ब्रांच सचिव श्री पवन बैरागी ने सभी साथियों का धन्यवाद किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...