शनिवार, 23 अगस्त 2025

AIOBCREA N.R कारखाना मंडल की इनफॉर्मल मीटिंग उच्च अधिकारियो के साथ लखनऊ में संपन्न हुई

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन बैठक

उत्तर रेलवे : ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की पहली अनौपचारिक बैठक संपन्न

लखनऊ, 22 अगस्त 2025।

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे की वर्ष 2025 की पहली अनौपचारिक बैठक उत्तर रेलवे कारखाना परिसर, आलमबाग (लखनऊ) में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कारखाना प्रमुख (CWM) श्री वीरेंद्र यादव ने की।

विशेष रूप से उपस्थित अधिकारी

  • उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (योजना एवं विकास) – श्री प्रवीण कुमार*
  • उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर – श्री अतुल सिंह
  • उप मुख्य कार्मिक अधिकारी – श्री अमित पांडे
  • उप मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी – श्री गौरव शुक्ला
बैठक में कार्मिक समस्याएँ, पदोन्नति, स्थानांतरण, कार्यस्थल की सुविधाएँ, श्रमिक हितों की रक्षा, विभागीय समन्वय तथा कार्य की गुणवत्ता सुधार जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

संगठन की ओर से उपस्थित पदाधिकारीगण

  • श्री विनोद कुमार सचान – शाखा अध्यक्ष, यांत्रिक शाखा
  • श्री जी. एस. यादव – शाखा सचिव, आलमबाग
  • श्रीमती सुषमा वर्गीस – सहा. महासचिव, महिला प्रकोष्ठ
  • श्री अजय कुमार – सहायक मंडल सचिव, आलमबाग
  • श्री हरिशंकर राजभर – शाखा सचिव, आलमबाग विद्युत
  • श्री सुरेन्द्र पाल सिंह – शाखा अध्यक्ष, चारबाग-आलमबाग
  • श्री रंजीत कुमार – शाखा कार्यकारी अध्यक्ष, आलमबाग
  • श्री मनोज कुमार – शाखा उपाध्यक्ष, आलमबाग
  • श्री सचिन कुमार – शाखा वित्त सचिव, आलमबाग
  • श्री सत्यभान – शाखा संगठन सचिव, आलमबाग
  • श्री राजू कुमार – सहायक शाखा सचिव, आलमबाग
  • श्री लक्ष्मीधर यादव – सहायक शाखा सचिव, आलमबाग
  • श्री रंजन कुमार – शाखा कार्यकारी अध्यक्ष, आलमबाग
  • श्री गंगा चरण – शाखा ऑडिटर, आलमबाग
  • श्री शैलेन्द्र कुमार – शाखा उपाध्यक्ष, आलमबाग
  • श्री उमेश कुमार पाल – शाखा वित्त सचिव, आलमबाग

बुधवार, 13 अगस्त 2025

मुरादाबाद मंडल की मंडल प्रबंधक महोदय जी के साथ अनौपचारिक वार्ता संपन्न

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन की 2025 की प्रथम अनौपचारिक बैठक सम्पन्न

मुरादाबाद, 13 अगस्त 2025

माननीय मण्डल रेल प्रबंधक श्री संग्रह मौर्या जी के साथ ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की 2025 की प्रथम अनौपचारिक बैठक आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे मनन सभागार, DRM ऑफिस, मुरादाबाद में सम्पन्न हुई।
बैठक की शुरुआत मण्डल मंत्री श्री संजय कुमार यादव एवं मण्डल अध्यक्ष श्री संतराम द्वारा डीआरएम महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर की गई।

डीआरएम महोदय ने अपनी नियुक्ति के उपरांत सर्वप्रथम ओबीसी संगठन के साथ बैठक कर उनके हितों की रक्षा के लिए प्राथमिकता दी। संगठन ने उनके इस सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया एवं सीनियर डीपीओ डॉ. अजय सोयल का भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने बैठक आयोजित कराने में विशेष योगदान दिया।

प्रमुख मुद्दे

  1. लोको पायलट गुड्स का रोज़ा लॉबी से बरेली लॉबी के लिए ऑन-रिक्वेस्ट स्थानांतरण।
  2. स्पेयर ट्रेन मैनेजर/लोको पायलट के लिए ट्रेन में कन्फर्म सीट की व्यवस्था।
  3. योग नगरी ऋषिकेश एवं हरदुआगंज में उचित रेस्ट और खानपान सुविधा।
  4. मुरादाबाद एवं रोज़ा स्टेशन पर काउंसलिंग हेतु अलग कमरे।
  5. लोको पायलट गुड्स को चंदौसी व हापुड़ पर लॉबी के बाद स्पेयर न भेजा जाए।
  6. रेलवे कॉलोनियों की मरम्मत व जलभराव समस्या का समाधान।
  7. महिला कर्मचारियों हेतु शौचालय और चेंज रूम।
  8. विद्युत सामान्य विभाग में बाहर कार्य हेतु जाने वालों के लिए ठहरने की व्यवस्था।
  9. ACC स्टाफ के पद बढ़ाने हेतु पुनः मूल्यांकन।
  10. गैंग हटों में विश्राम स्थान व टूल बॉक्स की मरम्मत।
  11. DRM ऑफिस के पानी व शौचालय की मरम्मत।
  12. अस्पतालों में डॉक्टर व फार्मासिस्ट की नियुक्ति और नई सुविधाएँ।
  13. हापुड़ व पिलखुआ में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करना।
  14. HRMS पर गलत रिकॉर्ड सुधारना।
  15. ट्रैक मेन्टेनर को साइकिल भत्ता।
  16. SSE/P.Way, ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट व ALP के लिए रिस्क अलाउंस।

उपस्थित पदाधिकारी

केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री कौशलेन्द्र, सहायक महासचिव श्री रामपाल, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह, शाखा सचिव (स्टेशन) श्री साचिन यादव, सहा शाखा सचिव (बरेली) श्री जितेन्द्र पाल सिंह, शाखा सचिव (लोको) श्री मनटून कुमार, शाखा सचिव (हरिद्वार) श्री खुशीराम मौर्या, शाखा वित्त सचिव (बालामऊ) श्री कमलेश कुमार, शाखा सचिव (मेन शाखा) श्री अजय कुमार, शाखा सचिव (रोज़ा) श्री प्रदीप कुमार, शाखा सचिव (हेडक्वार्टर) श्री नवतेज कुमार शमी, शाखा अध्यक्ष (नजीबाबाद) मोह. वसीम अंसारी, मंडल कार्यकारी सदस्य ममता, शाखा कार्यकारी अध्यक्ष (नजीबाबाद) श्रीमती प्रियंका, शाखा सचिव (चंदौसी) मोह. यामीन, शाखा सचिव (देहरादून) मोह. आरिफ, शाखा सचिव (लक्सर) श्री तहनूर हसन एवं शाखा सचिव (गजरौला) श्री सुमित यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संगठन जिंदाबाद • एकता अमर रहे • जय हिन्द

— सधन्यवाद
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल

सोमवार, 11 अगस्त 2025

महाप्रबंधक महोदय श्री अशोक कुमार वर्मा जी से ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों से
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, 11 अगस्त 2025

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे के नव-नियुक्त महामंत्री श्री राजीव कुमार जी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर रेलवे के लोकप्रिय महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर महामंत्री श्री राजीव कुमार जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेश कुमार जी, सहायक महासचिव श्री टी. पी. सिंह जी, मुख्यालय मंडल तथा लेखा मंडल के मंडल मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक महोदय श्री अशोक कुमार वर्मा एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री सुजीत मिश्रा जी को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट किए तथा उनके नेतृत्व में हो रहे विकासात्मक एवं प्रगतिशील कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधि मंडल ने इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता श्री डिम्पी गर्ग महोदय, उप यातायात महाप्रबंधक/सामान्य श्री एल. गुंजन भारद्वाज ,
संपर्क अधिकारी (उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/एफएम) श्री शुभम कुमार जी एवं
उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर श्री अवधेश जी को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की।

महामंत्री श्री राजीव कुमार जी ने कहा — "महाप्रबंधक महोदय के नेतृत्व और दूरदर्शी कार्यशैली ने उत्तर रेलवे को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन और प्रशासन के बीच सकारात्मक समन्वय के माध्यम से हम कर्मचारियों की बेहतरी और रेलवे के विकास हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे।"
महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा जी ने कहा — "कर्मचारियों का सहयोग और संगठन का समर्थन ही रेलवे परिवार की सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी मिलकर रेलवे को और अधिक सशक्त, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित

कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेश कुमार जी, सहायक महासचिव श्री टी. पी. सिंह जी, हेडक्वार्टर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री रामलाल जी एवं मंडल मंत्री श्री अशोक कुमार जी, लेखा मंडल के मंडल सचिव श्री राजेश कुमार जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा, जिसमें संगठन और प्रशासन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग का स्पष्ट संदेश परिलक्षित हुआ।

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025

ओबीसी कर्मचारियों के मुद्दों पर उत्तर रेलवे महाप्रबंधक से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता

 

नई दिल्ली,आज ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन (उत्तर रेलवे) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर रेलवे के माननीय महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन के माननीय महामंत्री श्री एस. के. यादव जी के साथ श्री राजेश चौधरी, श्री राकेश सैनी, श्री राजीव कुमार, श्री टी. पी. सिंह तथा श्री अशोक कुमार जी सम्मिलित रहे।


इस अवसर पर ओबीसी कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। महामंत्री श्री एस. के. यादव जी ने महाप्रबंधक महोदय के समक्ष संगठन की ओर से कई महत्त्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने ओबीसी कर्मचारियों की पदोन्नति, प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षण अवसरों, स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता और कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट कराया।

महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और यथासंभव सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए संवाद को सशक्त और रचनात्मक बनाए रखने पर बल दिया।

इस शिष्टाचार भेंट के माध्यम से संगठन ने यह स्पष्ट कर दिया कि ओबीसी कर्मचारियों के हक और सम्मान की रक्षा के लिए वह निरंतर संघर्षशील है। संगठन के इस सक्रिय प्रयास से उत्तर रेलवे के ओबीसी कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

**ओबीसी एकता जिंदाबाद!**

मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024

हेड क्वार्टर मंडल के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन शाखा संख्या 4 के शाखा पदाधिकारियों का चुनाव ओबीसी शाखा कंस्ट्रक्शन कार्यालय कश्मीरी गेट में संपन्न हुआ


दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को हेड क्वार्टर मंडल के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन शाखा संख्या 4 के शाखा पदाधिकारियों का चुनाव ओबीसी शाखा कंस्ट्रक्शन कार्यालय कश्मीरी गेट में संपन्न हुआ इस सभा की अध्यक्षता श्री रविंद्र कुमार सहायक महासचिव जी की जी ने किया और चुनाव अधिकारी के रूप में श्री राम विलास यादव और श्री धर्मेंद्र यादव जी चुनाव पर्वेक्षक के रूप में उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। शाखा के पदाधिकारी और सदस्यों ने हर्षोल्लाह के साथ चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया और निम्न पदाधिकारियों को वर्ष 2025-2026 के लिए चुना गया



शाखा अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार चौधरी, शाखा सचिव श्री जय प्रकाश जी और और साथ में 8 और पदाधिकारी श्री नितिन कुमार, श्री मृत्युंजय कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री संदीप मौर्य, श्री उदित कुमार मौर्य, श्री दयाराम यादव, मोहम्मद परवेज, शत्रुघ्न कुमार । 



सोमवार, 7 अक्टूबर 2024

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, भंडार शाखा, आलमबाग, लखनऊ का चुनाव संपन्न


ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन उ.रे की भंडार शाखा, आलमबाग, लखनऊ का चुनाव संपन्न हुआ। यह महत्वपूर्ण चुनाव संगठन के सदस्यों के बीच एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। 



इस चुनाव की अध्यक्षता संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री के.एस कुशवाहा जी द्वारा व चुनाव परवेक्षक श्री मनोज गुप्ता व श्री एस पी सिंह एव चुनाव अधिकारी श्री हरीश चंद्र राजभर,श्री संगभान,श्री सचिन कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने अनुभव और नेतृत्व कौशल से चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। चुनाव के दौरान उपस्थित सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।



नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का वचन दिया। इस अवसर केंद्रीय अध्यक्ष एव परवेक्षक चुनाव अधिकारियो द्वारा संगठन के उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और सभी सदस्यों को एकजुट रहकर संगठन की प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया। 



चुनाव के परिणामस्वरूप नई कार्यकारिणी ने अपने पदभार संभालते हुए संगठन के हित में काम करने का संकल्प लिया। 

नवीन कार्यकारी के पदाधिकारी इस प्रकार हैं

श्री महेंद्र कुमार, शाखा अध्यक्ष

श्री मुकेश कुमार , कार्यकारी शाखा अध्यक्ष

श्री विजय सिंह पटेल , शाखा उपाध्यक्ष

श्री संतोष कुमार सिंह , शाखा सचिव

श्री दिवाकर कमार , शाखा वित्त सचिव

श्री अनिल कमार , शाखा संगठन सचिव

श्री विकास कमार , शाखा सहायक सचिव

श्री दिनेश कमार , शाखा सहायक सचिव

श्री राजीव कुमार , शाखा सहायक सचिव

श्री दीपक कमार, शाखा लेखा परीक्षक 





शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024

उत्तर रेलवे मैकेनिकल वर्कशाप, अमृतसर में ओ बी सी के पदाधिकारियों का निर्वाचन 2025-26 के लिए संपन्न हुआ

 

आज दिनांक 04/ 10/ 2024 को उत्तर रेलवे मैकेनिकल वर्कशाप, अमृतसर में ओ बी सी के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन 2025-26 के लिए संपन्न हुआ । जिसमें अमृतसर वर्कशाप के शाखा अध्यक्ष श्री तनवीर सिंह जी, मंडल एवम शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जी, शाखा सचिव श्री हरदेव सिंह जी और चुनाव परवेक्षक श्री लक्ष्मीधर जी की उपस्थिति में सर्वसम्मत से सम्पन्न हुआ।
 निर्वाचित हुए पदाधिकारीगण निम्न हैं


शाखा अध्यक्ष श्री तनवीर सिंह शाखा कार्य. अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह शाखा उपाध्यक्ष श्री गुरिंदरजीत सिंह शाखा सचिव श्री हरदेव सिंह शाखा वित्त सचिव श्री अजय कुमार शाखा संग सचिव श्री मनजीत सिंह सहा शाखा सचिव श्री विकास चन्दर सहा शाखा सचिव श्री अंकित राठौर सहा शाखा सचिव श्री हारून खान शाखा ऑडिटर श्री राम सिंह





















ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लायज एसोसिएशन - विशेष निर्देश ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयी एसोसि...