
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन की 2025 की प्रथम अनौपचारिक बैठक सम्पन्न
मुरादाबाद, 13 अगस्त 2025
माननीय मण्डल रेल प्रबंधक
श्री संग्रह मौर्या जी के साथ
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की
2025 की प्रथम अनौपचारिक बैठक आज दिनांक
13 अगस्त 2025 को प्रातः
11:00 बजे मनन सभागार, DRM ऑफिस, मुरादाबाद में सम्पन्न हुई।
बैठक की शुरुआत मण्डल मंत्री
श्री संजय कुमार यादव एवं मण्डल अध्यक्ष
श्री संतराम द्वारा डीआरएम महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर की गई।
डीआरएम महोदय ने अपनी नियुक्ति के उपरांत सर्वप्रथम ओबीसी संगठन के साथ बैठक कर उनके हितों की रक्षा के लिए प्राथमिकता दी।
संगठन ने उनके इस सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया एवं सीनियर डीपीओ
डॉ. अजय सोयल का भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने बैठक आयोजित कराने में विशेष योगदान दिया।
प्रमुख मुद्दे
- लोको पायलट गुड्स का रोज़ा लॉबी से बरेली लॉबी के लिए ऑन-रिक्वेस्ट स्थानांतरण।
- स्पेयर ट्रेन मैनेजर/लोको पायलट के लिए ट्रेन में कन्फर्म सीट की व्यवस्था।
- योग नगरी ऋषिकेश एवं हरदुआगंज में उचित रेस्ट और खानपान सुविधा।
- मुरादाबाद एवं रोज़ा स्टेशन पर काउंसलिंग हेतु अलग कमरे।
- लोको पायलट गुड्स को चंदौसी व हापुड़ पर लॉबी के बाद स्पेयर न भेजा जाए।
- रेलवे कॉलोनियों की मरम्मत व जलभराव समस्या का समाधान।
- महिला कर्मचारियों हेतु शौचालय और चेंज रूम।
- विद्युत सामान्य विभाग में बाहर कार्य हेतु जाने वालों के लिए ठहरने की व्यवस्था।
- ACC स्टाफ के पद बढ़ाने हेतु पुनः मूल्यांकन।
- गैंग हटों में विश्राम स्थान व टूल बॉक्स की मरम्मत।
- DRM ऑफिस के पानी व शौचालय की मरम्मत।
- अस्पतालों में डॉक्टर व फार्मासिस्ट की नियुक्ति और नई सुविधाएँ।
- हापुड़ व पिलखुआ में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करना।
- HRMS पर गलत रिकॉर्ड सुधारना।
- ट्रैक मेन्टेनर को साइकिल भत्ता।
- SSE/P.Way, ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट व ALP के लिए रिस्क अलाउंस।
उपस्थित पदाधिकारी
केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री कौशलेन्द्र, सहायक महासचिव श्री रामपाल, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह,
शाखा सचिव (स्टेशन) श्री साचिन यादव, सहा शाखा सचिव (बरेली) श्री जितेन्द्र पाल सिंह,
शाखा सचिव (लोको) श्री मनटून कुमार, शाखा सचिव (हरिद्वार) श्री खुशीराम मौर्या,
शाखा वित्त सचिव (बालामऊ) श्री कमलेश कुमार, शाखा सचिव (मेन शाखा) श्री अजय कुमार,
शाखा सचिव (रोज़ा) श्री प्रदीप कुमार, शाखा सचिव (हेडक्वार्टर) श्री नवतेज कुमार शमी,
शाखा अध्यक्ष (नजीबाबाद) मोह. वसीम अंसारी, मंडल कार्यकारी सदस्य ममता,
शाखा कार्यकारी अध्यक्ष (नजीबाबाद) श्रीमती प्रियंका, शाखा सचिव (चंदौसी) मोह. यामीन,
शाखा सचिव (देहरादून) मोह. आरिफ, शाखा सचिव (लक्सर) श्री तहनूर हसन एवं
शाखा सचिव (गजरौला) श्री सुमित यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन जिंदाबाद • एकता अमर रहे • जय हिन्द
— सधन्यवाद
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन, उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल